Lucknow News: एचपीवी वैक्सीनेशन व नियमित स्क्रीनिंग से रुकेगा सर्वाइकल कैंसर
लखनऊ, अक्टूबर 30 -- Lucknow News: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में विश्वविद्यालय एवं स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रोजेक्ट आनंदी के अंतर्गत कैंसर मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अपोलो हॉस्पिटल के आंकोलॉजिस्ट डॉ. अनिमेष अग्रवाल उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. मित्तल ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन, नियमित स्क्रीनिंग और समय पर चिकित्सकीय परामर्श को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सामाजिक झिझक एवं जागरूकता की कमी दूर करने पर जोर दिया। डॉ. ज्योत्सना मेहता ने सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों, जांच एवं उपचार के विकल्पों की जानकारी देते हुए समय पर पहचान के महत्व को रेखांकित किया। यह भी पढ़ें- Dhanbad Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.