Lucknow News: एक हजार वर्गफिट जमीन खरीदी, खतौनी में निकली 150 वर्गफिट
लखनऊ, नवम्बर 5 -- Lucknow News: पीजीआई इलाके में जमीन के नाम पर महिला से करीब सवा 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़िता की शिकायत पर डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक के आदेश पर पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ निवासी प्रतिमा श्रीवास्तव की तहरीर के मुताबिक उन्होंने एसजे इंफ्रा डेवलपर के चेयरमैन जितेंद्र कुमार यादव के जरिए रणधीर सिंह से 12 जून 2025 को एक हजार वर्गफिट जमीन खरीदी थी। इसके लिए ऑनलाइन और चेक से करीब 16 लाख 21 रुपये का भुगतान किया था। बाद में पीड़िता ने जांच की तो खतौनी में महज 150 वर्गफिट जमीन ही थी। इस पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने रजिस्ट्री के शुल्क समेत 18 लाख रुपये लौटाने का भरोसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि दो जनवरी 2026 को चार लाख रुपये लौटाए, लेकिन बाकी 14 ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.