Lucknow News: एक्सप्रेसवे पर ठंडक में यातायात सुरक्षा को लेकर बनी कार्ययोजना
लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: एक्सप्रेसवे पर सर्दी के मौसम में सड़क सुरक्षा के प्रबंधों को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है। पिकप भवन में गुरुवार को यूपीडा के सीईओ दीपक कुमार की अध्यक्षता में जूम मीटिंग के दौरान सभी एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित व सुचारु बनाने जरूरी उपायों पर चर्चा की गई।बैठक में एडीजी यातायात ए. सतीश गणेश ने शीतकालीन मौसम में बरती जाने वाली सावधानियों तथा उनका अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने यातायात प्रबंधन, दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.