लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: यूपी पुलिस ने मौसम बदलने के साथ तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगने की पहल की है। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर सभी एक्सप्रेसवे पर ऑपरेशन सेफ स्पीड के तहत विशेष चेकिंग की जा रही है। चिन्हित स्थानों पर इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की निगरानी के साथ ही ओवर स्पीडिंग पर चालान किए जा रहे हैं।एडीजी यातायात ए.सतीश गणेश के अनुसार ऑपरेशन सेफ स्पीड के प्रथम चरण में 26 अक्तूबर को तथा द्वितीय चरण में दिनांक 28 अक्तूबर को सभी एक्सप्रेसवे पर एक साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ओवर स्पीडिंग पर 368 वाहनों का ई-चालान दोनों चरणों में कुल 6,777 चालान किए गए तथा Rs.1.38 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया। एडीजी ने बताया कि यमुना...