लखनऊ, अक्टूबर 31 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी कौशल से दक्ष बनाने और उनके लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने सॉफ्ट प्रो इंडिया कंप्यूटर टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ एमओयू किया है। इसके माध्यम से विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों को विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी। एकेटीयू की डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. अरुणिमा वर्मा ने बताया कि एमओयू के तहत विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रशिक्षण दिया जाएगा। विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध संस्थानों के विद्यार्थी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी निःशुल्क प्राप्त ...