Lucknow News: एकेटीयू को मिला 20 करोड़ रुपये का एआई प्रोजेक्ट, स्थापित होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) को भारत सरकार के इंडिया एआई मिशन के तहत 20 करोड़ रुपये की परियोजना की स्वीकृति मिली है। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में करीब 10 हजार वर्गफुट क्षेत्र में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र से प्रदेश में एआई आधारित शोध, अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में परियोजना को चार वर्षों में क्रियान्वित किया जाएगा। परियोजना के लिए इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) आठ करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से यूपी डेस्को आठ करोड़ रुपये तथा विश्वविद्यालय अपने औद्योगिक साझेदार आईबीएम के माध्यम से चार करो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.