Lucknow News: उल्टी दिशा से आ रही वैगन आर से टकराकर 100 मीटर घिसटती बाइक, युवक की मौत
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: बीबीडी इलाके में किसान पथ पर उल्टी दिशा से आ रही वैगन आर से टकराकर बाइक 100 मीटर तक घिसटती चली गई। बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ दोस्त और एक युवती जख्मी हो गए। सभी दोस्त इंदिरा डैम की ओर बाइक से जा रहे थे। हादसे की जानकारी के बाद बीबीडी पुलिस ने सभी घायलों को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया, जहां युवती की हालत नाजुक है। दूसरे दोस्त को परिजन लोहिया से निजी अस्पताल ले गए। बाराबंकी के टेरा दौलतपुर सदरुद्दीन इलाके का कमालू (21) हैदराबाद के एक होटल में कर्मचारी था। वह सोमवार को ही बाराबंकी घर लौटा था। मंगलवार सुबह वह बाराबंकी से जीजा मो. रफी को छोड़ने के लिए बीबीडी इलाके के उत्तरधौना आया था। यहां पर कमालू का दोस्त उपकार भी मौजूद था। वह उपकार के साथ घूमने की बात कहकर जीजा से निकला था।
किसान पथ पर भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.