लखनऊ, अक्टूबर 19 -- Lucknow News: पीजीआई इलाके में सवारी लेने जा रहे उबर चालक की गाड़ी बाइक सवार बदमाशों से लड़ गई। इस पर बाइक सवार बदमाशों ने उतरेठिया रेलवे स्टेशन के पास चालक को कार से बाहर खींचकर बुरी तरह से पीटा। आरोप है कि इसके बाद दोनों बदमाश उसका मोबाइल, जेब में रखे 56 सौ रुपए लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से चालक सहम गया। पीड़ित ने पीजीआई थाने में मामले की शिकायत की है। पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि मोहनलालगंज के धर्मावत खेड़ा निवासी विष्णु कुमार दीक्षित उबर कार चलाते हैं। सोमवार सुबह करीब सात बजे विष्णु सवारी लेने के लिए उतरेठिया रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वह स्टेशन के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। बाइक पर दो बदमाश सवार थे। टक्कर के बाद उन लोगों में कहासुनी होने लगी। विवाद इतना ...