लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: लखनऊ के केसरी खेड़ा और गुरुनानक नगर समेत कई इलाकों में लोग पेयजल और सीवर की समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इन समस्याओं के समाधान के बजाय एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने में व्यस्त हैं। सबसे अहम बात यह है कि यह पूरा क्षेत्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के विधानसभा क्षेत्र कैंट के अंतर्गत आता है। इसके बावजूद लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। 'हिन्दुस्तान' ने दो महीने पहले यहां की पेयजल और सीवर की समस्या के संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिस पर शासन और कमिश्नर ने जलकल विभाग से रिपोर्ट मांगी थी। अब मामले में जलकल विभाग ने केसरीखेड़ा वार्ड में पेयजल आपूर्ति को लेकर उठे सवालों पर अपना जवाब नगर आयुक्त को भेजा है। जलकल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने लिखा है कि क्षेत...