लखनऊ, जुलाई 9 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। शहर के चौक स्टेडियम पर शुक्रवार को शहर भर के दिग्गज फुटबॉलर जमा होंगे। मौका होगा लखनऊ फुटबॉल लीग का, जिसके उद्घाटन की तैयारी पूरी हो चुकी है। लीग के 42वें संस्करण के पहले मुकाबले में डिवाइन फुटबॉल क्लब और टेट्रो अकादमी बी में जीत के लिए संग्राम होगा। लीग का उद्घाटन सदस्य विधान परिषद लखनऊ खंड स्नातक उत्तर प्रदेश इं.अवनीश कुमार सिंह करेंगे वहीं इस अवसर पर पार्षद अनुराग मिश्रा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते नजर आयेंगे। इस अवसर पर शहर के कई पूर्व दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे। लखनऊ फुटबॉल संघ के सचिव कन्हैया लाल के अनुसार फुटबॉल लीग सतवंत सिंह एवं ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रविंद्र पाल जी की स्मृति में खेली जाएगी। फुटबॉल विश्वकप के चलते लीग को लेकर लोग उत्साहित है। फुटबॉल मुकाबले देखने को ...