लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: लखनऊ उत्तर विधानसभा और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। उत्तर क्षेत्र के अवस्थापना और जनकल्याणकारी विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से कुल 34 विकास कार्यों के लिए Rs.24.37 करोड़ रुपये की और पश्चिम विधानसभा को 43.85 करोड़ कुल 68.22 करोड़ धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। उत्तर विधानसभा में सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज सभागार और पश्चिम विधानसभा के राज गार्डन राजाजीपुरम में आयोजित कार्यक्रम में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत देश के रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह द्वारा स्वीकृत कराए गए विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. नीरज सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज ...