Lucknow News: उतरेठिया स्टेशन से भी बुक करा सकेंगे पार्सल
लखनऊ, अगस्त 3 -- Lucknow News: उत्तर रेलवे ने दक्षिणी लखनऊ के लोगों और व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए उतरेठिया रेलवे स्टेशन (यूटीआर) पर पार्सल यातायात के लदान और उतार की सुविधा तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी है। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार तत्काल प्रभाव से शुरू हुई यह सुविधा 10 सितंबर तक जारी रहेगी। रेलवे के इस निर्णय से उतरेठिया, पीजीआई, तेलीबाग, रायबरेली रोड, वृंदावन योजना, आशियाना, एल्डिको, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, गोसाईंगंज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है। अब इन इलाकों के व्यापारियों और आम नागरिकों को पार्सल बुक कराने या मंगाने के लिए चारबाग जैसे बड़े स्टेशन तक नहीं जाना पड़ेगा। रेलवे की यह पहल छोटे कारोबारियों, दवा, कपड़ा, कृषि उत्पाद, मशीनों के पुर्जे तथा अन्य सामान की रेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.