लखनऊ, अगस्त 23 -- Lucknow News: ऐशबाग ईदगाह परिसर स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में लोकबंधु राजनारायण अस्पताल की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ लोकबंधु में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पीसी तिवारी ने किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इस्लामिक सेंटर के सदस्य मौजूद रहे। शिविर में लोगों को रक्तदान के महत्व और जरूरतमंद मरीजों के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान कुल 20 लोगों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 16 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...