लखनऊ, सितम्बर 13 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। ईएमआई पर प्लॉट देने का झांसा देकर रियल एस्टेट कंपनी ने दो रिश्तेदारों से 5.11 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर सीएमडी समेत तीन के खिलाफ अलीगंज थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार मानकनगर विक्रमनगर निवासी सुधीर कुमार ने तहरीर दी है कि वर्ष 2014 में वे प्लॉट खरीदने के इच्छुक थे। रिश्तेदार रंजना सिंह के साथ अलीगंज सेक्टर-जी स्थित वसुंधरा ग्रींस इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट प्रा. लि. में संपर्क किया। मुलाकात सीएमडी संदीप सिंह, धीरज मिश्र और राजीव गुप्ता से हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सुधीर को 1200 वर्गफीट का प्लॉट 3.12 लाख और रंजना को 1000 वर्गफीट का प्लॉट 1.99 लाख में बताकर 60 ईएमआई पर देने की बात कही। इटौंजा के महामाया डिग्री कॉ...