Lucknow News: ईंट लदी ट्राली से टकराई डीसीएम दो घायल, यातायात हुआ बाधित
लखनऊ, जुलाई 6 -- Lucknow News: मोहनलालगंज में रायबरेली हाइवे पर हरिकंशगढी के पास रविवार रात ईंट लादकर शहर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे ईंट सड़क पर फैल गई। डीसीएम पर कबाड़ लदा था। डीसीएम चालक स्टेयरिंग के बीच फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से केबिन में फंसे चालक अमेठी निवासी मो. मोबिन को बाहर निकाला। हादसे में मोबिन के साथ बैठा उसका भाई मो. तौफीक जख्मी हो गया। मोबिन व उसके भाई को पुलिस ने पीजीआई के एपेक्स ट्रामॉ सेंटर में भर्ती कराया। सड़क पर ईंट फैल जाने की वजह से काफी देर तक एक तरफ का रास्ता बंद रहा। पुलिस वालों ने यातायात संचालन संभाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.