Lucknow News: इस्माइलगंज में सौ से अधिक घरों में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति
लखनऊ, अगस्त 10 -- Lucknow News: इस्माइलगंज गांव व उसके आसपास के लगभग 100 से अधिक घरों में गंदा व बदबूदार पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। दर्जनों शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। यहां के लोगों ने अब अयोध्या रोड जाम करने की चेतावनी दी है। यहां के नृपेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि यहां पर सीवर लाइन के बगल से ही पानी की पाइप लाइन बिछायी गयी है। कई जगह लीकेज हैं। सीवर ओवरफ्लो होने पर वह पानी की पाइप लाइन से जुड़ जाता है। इससे सीवर की गंदगी भी पानी की पाइप लाइन के साथ लोगों के घरों में पहुंचने लगता है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: 3 साल में नहीं बनी नाली-गली, ग्रामीण आक्रोशित पानी में इतनी बदबू होती है घरों में रहना मुश्किल हो जाता है। यह समस्या पिछले कई साल से है। शिकायत के बाद सीवर की सफाई होती और कुछ दिन तक राहत रहती है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.