Lucknow News: इलाज के नाम पर वसूली की जांच होगी
लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: गुडंबा कुर्सी रोड स्थित निजी अस्पताल पर इलाज के नाम पर 19 लाख की वसूली के मामले की जांच होगी। सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में अस्पताल को नोटिस जारी की गई है। मरीज के इलाज संबंधी सभी रिकार्ड तलब किए गए हैं। इलाज से जुड़े बिल भी मांगे गए हैं। जानकीपुरम गुडियापुरवा निवासी इंद्रेश कश्यप ने मां रामदर्शनी कश्यप (60) को बुखार व भूख न लगने की परेशानी पर पहले कुर्सी रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां पर करीब एक हफ्ते तक मरीज भर्ती रही। इलाज के नाम पर 90 हजार रुपये वसूल लिए गए थे। बेटे ने दवा की ओवरडोज दिए जाने का आरोप लगाया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने कुर्सी रोडस्थित दूसरे निजी हॉस्पिटल में तीन जुलाई को भर्ती कराया था। वहां पर करीब डेढ़ माह तक मरीज भर्ती रही। बेटे का आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.