Lucknow News: इंदिरा नहर में मिला युवक का शव, पहचान नहीं
लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: नगराम क्षेत्र में इंदिरा नहर के समेसी पुल के पास गुरुवार सुबह 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक ने सफेद कुर्ता और कच्छा पहन रखा था। दाहिने हाथ में कलावा बंधा था। युवक की पहचान नहीं हो सकी। नगराम इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना लग रहा है। आशंका है कि तेज बहाव के कारण शव कहीं दूर से बहकर यहां पहुंचा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पहचान और मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: इंदिरा नहर से मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव यह भी पढ़ें- Firozabad News: नहर में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.