Lucknow News: इंदिरा नगर में कंपोजिट दुकान और बंद मकान में की चोरी
लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: लखनऊ। इंदिरा नगर में चोरों ने बंद मकान और शराब की दुकान को निशाना बनाया। जरहरा निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि सेक्टर-25 चौराहे पर उनकी कंपोजिट शराब दुकान है। आरोप है कि शुक्रवार रात चोरों ने दुकान का शटर काटकर अंदर से शराब की पेटियां, नकदी चोरी कर ली। उन्होंने गाजीपुर थाने में रिपोर्ट कराई है। वहीं, शिव एन्क्लेव निवासी धर्मेंद्र कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि मकान का ताला तोड़कर घर से सोने की दो चेन, तीन अंगूठी, 10 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने इंदिरा नगर थाने में रिपोर्ट कराई है। वह घर में ताला लगाकर शहर से बाहर गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.