Lucknow News: इंदिरा नगर के सील रेस्टोरेंट में एसी में लगी आग
लखनऊ, अगस्त 10 -- Lucknow News: इंदिरानगर के सेक्टर आठ स्थित वी टू रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आवास विकास परिषद की ओर से इस रेस्टोरेंट को सील किया गया था, फिर भी रेस्टोरेंट में गुपचुप गतिविधियां चल रही थीं। यही वजह थी कि रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट से रेस्टोरेंट में आग लगी। धुआं भर जाने से रेस्टोरेंट में आग बुझाने में दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। रेस्टोरेंट में सोमवार शाम चार बजे आग लग गई। अंदर धुआं भर गया। वहां मौजूद लोगों ने दमकल को सूचना दी। इंदिरा फायर स्टेशन समेत अन्य जगह से चार दमकल मौके पर पहुंचीं। रेस्टोरेंट में धुआं भर जाने से दमकलकर्मियों को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। मॉस्क लगाकर दमकलकर्मियों ने एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। दमकलकर्मियों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.