Lucknow News: इंदिरानगर में घरों में आ रहा बदबूदार पानी
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: बोतलबंद पानी खरीदकर काम चला रहे हैं लोग शासन ने नगर निगम से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट लखनऊ। प्रमुख संवाददाता इंदिरा नगर में दो महीने से घरों में बदबूदार और दूषित पानी पहुंच रहा है। घरों में आरओ लगे होने के बावजूद लोग पानी पीने का जोखिम नहीं उठा पा रहे हैं। मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं सीवर ओवरफ्लो और नालों का गंदा पानी सड़कों पर भरने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। सेक्टर-7 स्थित मैथिलीशरण गुप्त वार्ड और पॉलीटेक्निक चौराहे के आसपास के क्षेत्र में इन समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मामले में शासन ने भी नगर निगम से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
इंदिरा नगर में दूषित पानी से परेशानी स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब दो महीने से घरों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। शिकायतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.