लखनऊ, जुलाई 18 -- Lucknow News: इंदिरानगर में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मानस विहार स्थित प्रसिद्ध 'घोड़े वाले मंदिर' के पास अचानक मुख्य सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। व्यस्त मार्ग पर सड़क धंसने से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। स्थानीय निवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी की और तत्काल इसकी जानकारी जलकल विभाग, नगर निगम तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक इस मार्ग के नीचे से गुजर रही सीवर की पाइप ल...