लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: कैंट के रजमन बाजार निवासी व इंटर की छात्रा (18) को गैर समुदाय के युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर आरोपी ने पीड़िता के साथ कोर्ट में विवाह किया। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद आरोपी युवक और उसके परिजनों ने उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने, प्रतिबंधित मांस खाने का दबाव बनाया। इस पर पीड़िता ने विरोध जताया तो उसे पीटा गया। पीड़िता ने कैंट थाने में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व परिजनों के खिलाफ मारपीट, धर्म परिवर्तन कराने और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने रजमन बाजार पुलिस चौकी प्रभारी पर भी मामले में टालमटोल का आरोप लगाया है। कैंट थाना प्रभारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि पीड़ित इंटर की छात्रा रजमन बाजार में रहती है। उसकी जान पहचान रजमन बाजार में ही रहने वाले नूर मोहम्मद उ...