लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: आशियाना में डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश चेन छीनकर फरार हो गए। घटना 26 जून की रात की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 20 दिन बाद मंगलवार को लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। सेक्टर-ओ मानसरोवर योजना निवासी शोभित सरन ने पुलिस को बताया कि 26 जून की रात 10 बजे वह पराग रोड स्थित डॉक्टर के यहां से पत्नी राखी सरन के साथ घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे पार्क संख्या 10 के पास पहुंचे, पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने राखी के गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन छीन ली। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बाइकसवार बदमाशों ने महिला के गले से छीनी चेन, बीस दिन बाद दर्ज हुआ केस बदमाश वारदात के बाद फर्राटे से बाइक दौड़ाकर अंधेर...