Lucknow News: आशियाना में 43 फ्लैटों से लाखों के बिजली तार चोरी, मुकदमा दर्ज
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- Lucknow News: आशियाना क्षेत्र के तीन अपार्टमेंट्स में बंद पड़े 43 फ्लैटों से लाखों रुपये के बिजली के तार चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-आई निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने रतनलोक, आद्रा और मृगशिरा अपार्टमेंट का निर्माण कराया था। इनमें रतनलोक में उनके 14, आद्रा में 4 और मृगशिरा में 25 फ्लैट हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के मुताबिक पिछले दो महीनों से शातिर चोर बंद फ्लैटों से बिजली के तार चोरी कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि चोरी की जानकारी होने पर फ्लैट स्वामी ने आशियाना थाने में लिखित तहरीर दी। आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर बुधवार को चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आसपास और अपार्टमेंट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.