Lucknow News: आशियाना में सैलून में स्पा कराने गई युवती से छेड़छाड़
लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: आशियाना के खजाना चौराहा स्थित एक सैलून में स्पा कराने गई युवती के साथ वहां के कर्मचारी ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी धमकाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर आशियाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सरोजनीनगर के अनौरा गांव की रहने वाली युवती के अनुसार वह शुक्रवार शाम को आशियाना स्थित खजाना चौराहे के बीयू नैचुरल सैलून में स्पा कराने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान सैलून में काम करने वाले कर्मचारी आलमबाग सुजानपुरा निवासी दानिश ने उसके साथ छेड़छाड़ की। स्पा के दौरान अश्लील हरकतें कीं। जब पीड़िता ने विरोध जताया तो आरोपी ने धमकाया।इस पर युवती ने तुरंत ही यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आशियाना थाने से घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। आशियाना थाने के इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.