लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। आलमबाग के चंदर नगर में नौकरी पर गए दंपति के घर से चोर जेवर पार कर ले गए। पीड़ित ने घर में खाना बनाने आने वाली महिला पर शक जताया है।चंदर नगर निवासी नितिन नैय्यर ने बताया कि 22 जुलाई को वह और पत्नी नौकरी पर गए थे। शाम को घर लौटे तो अलमारी का लॉक टूटा था। चोर सोने का हार, एक जोड़ी झुमके, दो कंगन, जेंट्स चेन, लंबे कान के टॉप्स, मंगलसूत्र और छोटे टॉप्स चोरी कर ले गए। नितिन ने बताया कि उनके घर में रिंकी नाम की महिला खाना बनाने और स्नेहा नाम की महिला झाड़ू-पोछा करने आती है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: आलमबाग में दंपती के लाखों के गहने पार, नौकरानी पर शक की सुई नितिन ने विशेष रूप से खाना बनाने वाली रिंकी पर संदेह जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...