Lucknow News: आलमबाग में अतिक्रमण हटाया
लखनऊ, जुलाई 18 -- Lucknow News: लखनऊ नगर निगम के जोन-5 में शनिवार को आलमबाग से मवैया मेट्रो स्टेशन तक विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना था। अभियान के तहत आलमबाग चौराहे, एलडीए मार्केट और बस अड्डे के आसपास की दोनों पटरियों से अस्थायी अवैध अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान 10 ठेले, 4 गुमटियां और 6 काउंटर हटाने के साथ ही कई सामान जब्त किए गए। साथ ही, प्रतिबंधित पॉलीथीन के इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई कर एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया और अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.