लखनऊ, अगस्त 3 -- Lucknow News: प्रदेश का पहला अंतर्राज्जीय आलमबाग बस टर्मिनल पर यात्री सुविधाओं के नाम पर बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। सोमवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया। जहां यात्री बस टर्मिनल में प्रवेश करते हुए भीषण गर्मी से उबल रहे हॉल से लौट गए। पेशे से डॉक्टर यात्री ने शिकायत करते हुए बताया कि आलमबाग बस अड्डे पर बैठा हूं। अंदर सेंट्रल एसी बंद है और भीषण गर्मी में बैठे यात्री परेशान हो रहे है। पूरे वेटिंग हाल में केवल एक दो फैन लगे हैं। बाकी कोई भी एसी नहीं चल रही है। इस मामले में बस टर्मिनल के कर्मचारी बताते है कि बस अड्डा निजी हाथ में है। सेंट्रल एसी का संचालन शालीमार कंपनी के जिम्मे है। जोकि बिजली बिल की बचत की वजह से एसी नहीं चलाते है। यात्रियों की ओर से ऐसी सैकड़ों शिकायतें आ चुकी हैं। इसके बावजूद भीषण गर्मी में एसी नहीं चलाई ...