Lucknow News: आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम
लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में रामपुर प्रदेश में पहले स्थान पर है। पिछले एक वर्ष के दौरान सर्वाधिक 1.79 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। अब तक वहां कुल 6.91 लाख लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस उपलब्धि के लिए लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रामपुर को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Rampur News: आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक वर्ष में बने 1.79 लाख कार्ड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.