लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: दिलकुशा पार्क में आम तोड़ने के शक पर एक दर्जन युवकों ने पीएसी के दो जवानों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पार्क में जवानों को दौड़ाकर पीटा और पत्थर मारकर उनका सिर फोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में जवान कैंप पहुंचे, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। कैंट पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर निवासी सिपाही उम्मेद कुमार 47वीं वाहिनी पीएसी की दल-सी में तैनात हैं। वर्तमान में दल-सी मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में लगी है। उम्मेद ने बताया कि बीती 14 जुलाई की शाम करीब छह बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह साथी जवान सोनू कुमार निवासी मेरठ, अजय कुमार और प्रवेश कुमार के साथ दिलकुशा पार्क वॉक और व्यायाम करने गए थ...