लखनऊ, जुलाई 18 -- Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शनिवार को मलिहाबाद के कसमंडी कला गांव में आयोजित आम की दावत में शामिल हुए। उन्होंने मलिहाबादी आम की विभिन्न किस्मों का स्वाद चखा और क्षेत्र के बागवानों की मेहनत की सराहना की। एक निजी स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने क्षेत्र के 30 मेधावी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सपा नेता सोनू कनौजिया, राजबाला रावत, सीएल वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...