लखनऊ, नवम्बर 10 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती की पूर्व संध्या पर यूपी कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने उन्हें आधुनिक भारत की शिक्षा व्यवस्था का शिल्पकार बताया है। कार्यक्रम यूपी कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की तरफ आयोजित था।

शिक्षा और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान आराधना ने कहा कि वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा थे। शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) जैसी विश्वस्तरीय संस्थाओं की नींव रखकर भारत को ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार...