Lucknow News: आज से शुरू होगा ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह
लखनऊ, अक्टूबर 31 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में ब्रिक्स सतत जीवन शैली (बीएसएलडब्ल्यू) सप्ताह का आयोजन रविवार से शुरू होगा। इसके तहत पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर ढंग से उपयोग व सतत जीवन शैली को जन आंदोलन के रूप में प्रोत्साहित किया जाएगा। स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया जाएगा। प्रत्येक दिन अलग-अलग थीम पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से संचालित मिशन लाइफ के विषयों पर केंद्रित कर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वस्थ जीवन शैली, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, सतत खाद्य प्रणाली, सिंगल यूज प्लास्टिक व ई कचरे पर रोक इत्यादि विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: एक से सात नवंबर तक ब्रिक्स टिकाऊ जीवनशैली सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.