लखनऊ, जुलाई 26 -- Lucknow News: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर रोडवेज की साधारण बस सेवा का संचालन सोमवार से शुरू हो रहा है। गत 13 जुलाई को एक्सप्रेसवे की शुरूआत होने के 13 दिनों बाद 27 जुलाई से रोडवेज बसें संचालित करेगा। यह बसें आलमबाग बस टर्मिनल से रोजाना सुबह सात बजे और आठ बजे रवाना होगी। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बीच मोहनलालगंज, बनी कट और उन्नाव कट पर बसों का ठहराव होगा। जहां से यात्री बस में चढ़ और उतर सकेंगे। चारबाग डिपो के एआरएम बनारसी राम ने बताया कि अभी दो बस सेवाएं चलाई जाएगी। यात्रियों की मांग पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। लखनऊ के आलमबाग से बस रवाना होकर कानपुर के झकरकटी बस अड्डे तक जाएगी। दोनों के बीच 90 किमी. की दूरी होगी। करीब पौने दो घंटे का सफर होगा। प्रति यात्री 151 रुपये किराया देना होगा। आलमबाग से मोहनलालगंज तक किराया 20 र...