लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: साइबर ठगों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का नाम इस्तेमाल कर राजधानी में 1.58 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने आईजी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाई और खुद को उनका करीबी बताकर हाउस अप्लायंसेज बेचने के नाम पर पीड़ित से कई बार में रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित की शिकायत पर महानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ठगों ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों से पौने दस लाख ठगेघटना का विवरण महानगर थानाक्षेत्र की पेपरमिल कॉलोनी निवासी प्रवीण चौधरी के अनुसार बीती 9 जुलाई को उनके मोबाइल नंबर 895120708 से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम समीत कुमार बताया। उसने आईजी सुभाष चंद्र दुबे के नाम से बनी फर्जी व्हाट्सएप आईडी दिखाई और कहा कि वह आईजी के करीबी हैं। आरोपी ने कहा कि कुछ हा...