लखनऊ, अक्टूबर 28 -- Lucknow News: वजीरगंज इलाके के जवाहर नगर मोहल्ले में घर के बाहर बैठे वृद्ध बैजनाथ प्रसाद वर्मा की आंखों में मिर्च स्प्रे कर दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े और बदमाशों का पीछा किया तो वह बाइक पर बैठकर फरार हो गए। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम घटनास्थल को जाने वाले मार्ग पर लगे सीसी कैमरे चेक कर रही है। मंगलवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक मुकदमा बैजनाथ के बेटे आशीष ने दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि 26 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर के बाहर बैठे थे। इस बीच दो बदमाश पहुंचे। घर के पास उन्होंने बाइक खड़ी कर दी थी। बाइक पर एक युवक बैठा था। पापा जबतक कुछ समझ पाते बदमाश ने पापा...