लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो जाने पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीमारदारों ने इलाज का ब्योरा मांगा तो डॉक्टर और कर्मचारी पर हमला और कैची मारने का आरोप लगाया है। महिला के बेटे की तहरीर पर एक डॉक्टर व कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मृतका का अस्पताल में भर्ती होना बाराबंकी के लोनीकटरा क्षेत्र स्थित खैरा बीरू गांव निवासी चमेली गौतम को पथरी के इलाज के लिए एक सप्ताह पहले पुष्पांजलि हॉस्पिटल अर्जुनगंज में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि गॉलस्टोन ऑपरेशन के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालत बिगड़ने पर दोबारा भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार शाम उनकी मौत हो गई।

परिवार और डॉक्टरों के बीच विवाद मृतका के बेटे अमरीश गौतम की ओर से इलाज संब...