लखनऊ, जुलाई 31 -- Lucknow News: केसरीखेड़ा रेलवे क्रासिंग और रामदासखेड़ा अंडरपास बंद पर लोगों ने जोखिम उठाते हुए रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे पटरी को पार करते हुए आवाजाही शुरू कर दी थी। 'हिन्दुस्तान' में खबर प्रकाशन के बाद हरकत में आए सेतु निगम ने रेलवे पटरी के दोनों तरफ बैरेकेडिंग करते हुए आवाजाही का रास्ता बंद कर दिया। आरओबी के निर्माण के लिए लगभग छह महीना पहले कृष्णा नगर-केसरीखेड़ा के बीच पड़ने वाली केसरीखेड़ा रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया था। उसके बाद पंडितखेड़ा, केसरीखेड़ा, शुभम सिटी सहित दर्जनों कॉलोनियों के लोग कृष्णा नगर और कानपुर रोड की तरफ आवाजाही करने के लिए अधूरे पड़े रामदासखेड़ा अंडरपास का प्रयोग करने लगे। जुलाई के दूसरे पखवाड़े में रेलवे के निर्देश पर ठेकेदार ने अंडरपास का रास्ता बंद कर दिया। तब लोग क्रासिंग के पास से रेल...