लखनऊ, सितम्बर 27 -- Lucknow News: लखनऊ, कार्यालय संवाददातामोहनलालगंज विधायक अमरेश रावत ने जबरेला पुल के पास सई नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में जान गंवाने वाले सिसेंडी गांव के धीरज, हरिप्रसाद और प्रमोद के परिवारों से रविवार को भेंट की। विधायक ने प्रत्येक मृतक के आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया। इस दौरान एसडीएम आकाश सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।विधायक ने शोकाकुल परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री राहत कोष समेत पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द दिलाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मप्र : विसर्जन के दौरान डूबे तीन युवकों के शव बरामद एसडीएम ने भी सहायता से जुड़ी औपचारिकताएं जल्द पू...