Lucknow News: अवध बस अड्डे से 16 जगहों के लिए एमएसटी सुविधा आज से
लखनऊ, जुलाई 31 -- Lucknow News: दैनिक यात्रियों के लिए राहत की खबर है। एक अगस्त से अवध बस स्टेशन से एमएसटी की सुविधा शुरू की जा रही है। अभी तक एमएसटी कैसरबाग बस अड्डे से बनती थी। अब अवध बस अड्डे से 16 जगहों के लिए मासिक सीजनल टिकट जारी होगा। जहां एक माह तक की यात्रा के एवज में 18 दिनों का किराया चुकाकर एमएसटी का लाभ उठा सकते हैं। दैनिक यात्री अवध बस स्टेशन से बाराबंकी, अयोध्या रोड और बहराइच रोड के लिए एमएसटी बनवा सकेंगे। पहली बार एमएसटी बनवाने पर 50 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क लगेगा। अवध बस अड्डे पर एमएसटी का काउंटर सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक खुला रहेगा। जहां यात्री जरूरी दस्तावेज देकर एक माह के लिए एमएसटी स्मार्ट कार्ड बनवा सकेंगे。
अवध बस अड्डे से बनने वाली एमएसटी की दरें बाराबंकी-1044, न्यू बाराबंकी-1296, मसौली-1944, रामनगर-2772, घाघर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.