Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड की इमारत में तोड़फोड़ से पड़ोसियों में दहशत
लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड में चर्चित रही इमारत को तोड़े जाने की प्रक्रिया अब आसपास के भवन स्वामियों के लिए नई चिंता का कारण बन गई है। आरोप है कि भवन मालिक बिना किसी तकनीकी विशेषज्ञ और सुरक्षा मानकों का पालन किए इमारत को तुड़वा रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ध्वस्तीकरण के दौरान भवन का कोई हिस्सा अचानक गिर गया तो पड़ोसी मकानों और वहां रहने वाले लोगों की जान-माल को गंभीर खतरा हो सकता है। पड़ोस के भवन स्वामियों का कहना है कि जिस तरह से इमारत को तोड़ा जा रहा है, उससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। भवन घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है और इसके चारों ओर आवासीय मकान बने हुए हैं। ऐसे में ध्वस्तीकरण का कार्य वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से कराया जाना जरूरी है。
पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.