Lucknow News: अर्जुनगंज: सींग में फंसा कर गिराया, फिर एक मिनट तक मासूम को रौंदती रही गाय
लखनऊ, अगस्त 1 -- Lucknow News: अर्जुनगंज में घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची को गाय ने खुरों से रौंद दिया। शुक्रवार को हुई इस घटना की सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना देखकर लोग दहल गए। गाय ने पहले बच्ची को सींग से दीवार पर दे मारा, फिर उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया और करीब एक मिनट तक चारों पैरों से उछल-उछलकर रौंदती रही। शोर सुनकर बचाने आई पड़ोस की महिला ने गाय भागने का प्रयास किया तो उन्हें भी दौड़ा लिया। गाय के हमले से एक मजदूर पर भी घायल हो गया। गंभीर हालत में बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अर्जुनगंज के सरसवां गांव निवासी सिनोद कुमार राज मिस्त्री का काम करते हैं। घर में पत्नी नेहा और दो बेटियां सुनैना 8 वर्ष और साधना 6 वर्ष हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे सुनैना पड़ोस के बच्चों के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.