Lucknow News: अरविंदो पार्क की हाईमास्ट खराब
लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: लखनऊ। इंदिरानगर आवासीय महासमिति की बैठक रविवार को इंदिरानगर में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष देवी शरण त्रिपाठी व महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि इंदिरानगर वार्ड के अरविंदो पार्क में लगे हाई मास्ट काफी दिनों से खराब हैं। महासमिति ने जोन-सात में शिकायत की। इसके बावजूद लाईटें ठीक नहीं हुई हैं। महासमिति ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर अरविंदो पार्क की लाइटें ठीक कराने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.