लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर चौरे बाजार के निधियांव मोड़ के पास मंगलवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रही 15 वर्षीय छात्रा की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल देवेन्द्र पाण्डेय के अनुसार, सालेपुर मठिया निवासी चाहत उर्फ मुस्कान इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे गांव की एक अन्य लड़की के साथ साइकिल से त्रिलोकी नाथ इंटर कॉलेज, चौरे बाजार जा रही थी। निधियांव मोड़ के पास अचानक लड़खड़ाकर गिरने के दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर (नंबर एचआर 58 ई 5341) की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर द...