Lucknow News: अमीनाबाद में व्यापारियों ने चलाया जनसंपर्क अभियान
लखनऊ, अगस्त 3 -- Lucknow News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सोमवार को अमीनाबाद के गुईन रोड पर सदस्यता एवं व्यापारी संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल व महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी ने कहा कि ऑनलाइन कंपनियों और ई-कॉमर्स के बढ़ते प्रभाव से पारंपरिक व्यापार को बचाने के लिए व्यापारी समाज की एकजुटता बेहद जरूरी है। इस अवसर पर गुईन रोड उद्योग व्यापार मंडल का गठन भी किया गया, जिसमें सुमित अग्रवाल को प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं अमर प्रकाश अग्रवाल, विशाल भार्गव, मोहित श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल और आर.पी. तिवारी को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, एकता अग्रवाल, जावेद बेग, आकाश गौतम और अनुज गौतम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.