लखनऊ, जुलाई 20 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल की अगुआई में सोमवार को कॉरपोरेशन के प्रबंधन ने राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। अभियंता संघ ने ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने पर अभियंताओं का उत्तरदायित्व निर्धारण, पदोन्नति, आईटी कैडर के अधिकारियों की उपयोगिता और अन्य सेवा संबंधी विषयों पर अपने सुझाव व मांगें रखीं। ट्रांसफॉर्मरों की क्षतिग्रस्तता में कमी के लिए प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तुतिकरण भी दिया। डॉ. गोयल ने संगठन की मांगें सुनने के बाद उनकी समस्याओं पर परीक्षण कर नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...