लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: कृष्णा नगर के गीतापल्ली स्थित बीटाना देवी अपार्टमेंट में किराए पर रह रहे भाई-बहन ने गाड़ी हटाने को लेकर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर एक महिला से भी अभद्रता करते हुए कपड़े खींचे और मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को भाई-बहन, फ्लैट मालिक और अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पीके सिंह ने बताया कि अपार्टमेंट की फ्लैट संख्या 202 की मालकिन हुसैनगंज निवासी नीतू निगम पत्नी शैलेंद्र निगम हैं। उन्होंने फ्लैट मनीष अरोड़ा को किराए पर दे रखा है। मनीष बहन निशी के साथ रहते है। आरोप है कि भाई-बहन संदिग्ध कार्यों में लिप्त हैं और फ्लैट में देर रात तक लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है। इसकी शिकायत अपार्टमेंट के लोग कई बार फ्लैट मालिक से कर चु...