लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: गोसाईगंज के दुलार मऊ निवासी मजदूर संजय (36) की छत से गिरकर मौत हो गई। भाई सरवन ने बताया कि संजय बुधवार रात घर की छत पर लेटे थे। रात करीब 3 बजे लघुशंका के लिए उठे और सीढ़ियों से उतरते समय अचानक पैर फिसल गया। वह सीधे नीचे आंगन में जा गिरे। आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य दौड़े और घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी ललिता और तीन बेटियां हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...