लखनऊ, जुलाई 6 -- Lucknow News: पीजीआई थाना क्षेत्र में हुई शटरिंग कारीगर की हत्या के बाद पुलिस आयुक्त ने पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह को सोमवार देर शाम लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह साइबर सेल में तैनात प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह को पीजीआई थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीब डेढ़ माह में पीजीआई क्षेत्र में हत्या, लूट और चोरी की घटनांए कम नहीं हो रही थी। आरोपी के जिलाबदर होने के बाद भी पुलिस उसकी निगरानी नहीं कर पा रही थी। पीजीआई थानाक्षेत्र में इन दिनों में लगातार हुई वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया। सबसे चर्चित मामला तीन जुलाई को सरथुआ गांव में हुई अभिषेक रावत की हत्या का रहा। मुख्य आरोपित अखिलेश रावत हिस्ट्रीशीटर है और पहले पुलिस ने उसे जिलाबदर भी किया था। इसके बाद भी हिस्ट्रीशीटर क्षेत्र में घूमता रहा और युवक की ...